x

अज्ञात सैन्य विमानों ने तालिबान के ठिकानों पर किया हमला, महिलाओं ने किया तालिबान के खिलाफ प्रदर्शन

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar

तालिबान ने विरोधियों के कब्जे वाले आखिरी प्रांत पंजशीर को नियंत्रण में लेने का दावा भले ही कर रहा हो, लेकिन जंग अभी बाकी है। पंजशीर घाटी में लगातार गोले-बारूदों की आवाज सुनाई देने की खबरें आ रही हैं। तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाकर अज्ञात सैन्य हमले किए गए हैं। तालिबान के विद्रोही गुट नॉर्दन अलायंस ने दावा किया है कि जंग अभी जारी है। दूसरी तरफ महिलाओं ने तालिबान के खिलाफ प्रदर्शन किया।