उन्नाव रेप केस: कुलदीप सेंगर समेत सात दोषियों को मिली 10 साल की सजा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
उन्नाव रेप केस में पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए बीजेपी से निष्कासित पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत सातों दोषियों को 10 साल की सजा सुनाई है। दोषियों को गैरइरादतन हत्या और आपराधिक साजिश रचने के मामले में सजा सुनाई गई है। साथ ही कोर्ट ने सभी दोषियों पर 10-10 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।