हरियाणा में बेमौसम बारिश से 39 हजार हेक्टेयर फसलें बर्बाद, 23 हजार किसानों ने मांगा मुआवजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Weather
हरियाणा में बेमौसम बारिश से 39 हजार हेक्टेयर फसलें प्रभावित हुईं। 23 हजार किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुआवजे का दावा किया। जनवरी में चार बार आई बारिश से फसलों में पानी जमा हो गया था। 30 जनवरी तक बेमौसमी बारिश से प्रभावित किसानों की संख्या 16 हजार थी। फरवरी में फिर आई बारिश के कारण सरसों, गेहूं, आलू समेत सब्जी वाली फसलों के लिए नुकसानदायक रही।
