यूपी बोर्ड की कक्षा दसवीं का परिणाम जारी, इस तरह देख सकते हैं छात्र रिज़ल्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा दसवीं का बोर्ड रिज़ल्ट जारी किया। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर रिज़ल्ट देख सकते हैं। करीब 27 लाख छात्रों ने दसवीं के लिए आवेदन किया था। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल के मुताबिक, हाईस्कूल में कुल 27,81,654 छात्र पंजीकृत थे, इनमें से 25,25,007 ने परीक्षा दी। कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन बीते मार्च-अप्रैल में किया गया था।
