यूपी को मिला फिल्म शूटिंग के लिए देश में सबसे अनुकूल राज्य का पुरस्कार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
गोवा में आयोजित भारत के 52वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 2021 में यूपी को फिल्म शूटिंग के लिए देश के सबसे अनुकूल राज्य का पुरस्कार प्रदान किया गया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर व गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने समारोह के समापन अवसर पर रविवार को यूपी को यह पुरस्कार प्रदान किया। यूपी सरकार की ओर से अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने पुरस्कार प्राप्त किया।
