यूपी पुलिस ने शेयर की धोनी की तस्वीर, अंदर रहकर मैच जीतने की करी अपील
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
लॉकडाउन के दौरान यूपी पुलिस ने महेंद्र सिंह धोनी के रन आउट की तस्वीर पोस्ट कर सभी लोगों को अपने-अपने घरों में रहने की अपील की है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने तस्वीर शेयर कर लिखा, 'हमें कोरोना से मैच जीतना है। कैसे? अंदर रहकर।' बता दें कि भारत में अभी तक 655 से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 16 लोगों की मौत हो चुकी है।