यूपी में किसानों के लिए मुसीबत बनी बारिश, खेतों में फसलें बर्बाद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ब्रज में सोमवार को भी बारिश नहीं थमी। कभी तेज तो तो कभी रुक-रुक कर होती रही। पिछले पांच दिन से लगातार बारिश से मक्का, बाजरा, बोई गई सरसों और उड़द की फसल चौपट हो गई है। बता दें कि इस सदमे से एटा और कासगंज में तीन किसानों की जान चली गई है। वहीं मैनपुरी में मकान और दीवार गिरने से दो लोगों की दबकर मौत हो गई है।
