आदेश न मानने पर यूपी रेरा ने नौ बिल्डरों पर लगाया डेढ़ करोड़ का जुर्माना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
यूपी भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण द्वारा पारित आदेशों का पालन न करने पर प्रदेश में काम करने वाले 9 बिल्डरों पर डेढ़ करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। बिल्डरों को रेरा द्वारा पारित आदेश का अनुपालन रिपोर्ट 15 दिन में और जुर्माने की राशि एक महीने में जमा करने का भी निर्देश दिया। ऐसा न करने की स्थिति में बिल्डरों से भू-राजस्व के बकाया की तरह जुर्माना का वसूली की जाएगी।
