जान गंवाने वाले किसानों के परिवार को मुआवजा देने की तैयारी में यूपी, उत्तराखंड और हरियाणा सरकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केंद्र के तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के ऐलान के बाद अब भाजपा शासित कुछ राज्य आंदोलन के दौरान मृत किसान परिवारों के लिए मुआवजा घोषित कर सकते हैं। इसके लिए बीजेपी नेतृत्व ने अपने राज्यों में किसानों पर दर्ज मुकदमों की वापसी की प्रक्रिया भी शुरू करने के निर्देश भी दिए। एक साल से चल रहे किसान आंदोलन के दौरान करीब 700 से ज्यादा किसानों की मौत हुई।
