रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण भारतीय वायुसेना के 85 सुखोई-30 एमकेआई विमानों का अपग्रेडेशन अटका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: latestly
रूस-यूक्रेन जंग के बीच भारतीय वायुसेना ने अपने फाइटर जेट सुखोई-30 एमकेआई को अपग्रेड करने का प्लान रोक दिया है। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय वायुसेना 85 विमानों को अपग्रेड करना चाहती थी। इस पर करीब 35 हजार करोड़ रुपए खर्च होते। माना जा रहा है कि 20 हजार करोड़ रुपए में 12 एडवांस्ड सुखोई की खरीद में भी देर होगी। भारत की वायुसेना के पास 272 सुखोई-30 एमकेआई विमान हैं।
