यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2021 का रिज़ल्ट जारी, श्रुति शर्मा ने किया टॉप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news18
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा 2021 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम में टॉप-3 में लड़कियां ही शामिल हैं। पहला स्थान - श्रुति शर्मा, दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल, तीसरा स्थान- गामिनी सिंगला, चौथा स्थान - ऐश्वर्य वर्मा ने प्राप्त किया है। पीएम मोदी ने पास होने वालों को बधाई दी और बाकियों को सांत्वना दी। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर परिणाम जान सकते हैं।
