UPSC सिविल सर्विसेज एग्जाम 2022 का रिजल्ट जारी, इशिता किशोर रहीं टॉपर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
UPSC ने सिविल सर्विसेज एग्जाम 2022 के रिजल्ट जारी किए हैं। 933 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ है। टॉप 4 में लड़कियों ने रैंक हासिल की, जिसमें इशिता किशोर पहले नंबर पर रहीं। दूसरे पर गरिमा लोहिया, तीसरे पर उमा हरति एन और चौथे पर स्मृति मिश्रा रहीं। मंगलवार को जारी हुए नतीजे बताते हैं कि उत्तीर्ण हुए शीर्ष 25 में से काफी कैंडिडेट्स ने ह्यूमैनिटीज विषय चुने और सफलता पाई।
