इस देश में स्कर्ट पहनी लड़कियों की तस्वीर ली तो जाना पड़ेगा जेल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: blog.hobbycraft.co.uk
अपस्कर्टिंग की पीड़िता गिना मार्टिन की मांग पर UK में महिला सुरक्षा को लेकर एक सख्त कानून बनाया गया है.UK सरकार ने करीब 18 महीने के अभियान के बाद, स्कर्ट पहनी किसी लड़की या महिला की जानकारी के बिना उसकी आपत्तिजनक तस्वीर लेने को अब एक अपराध की श्रेणी में डाल दिया है. इस तरह के अपराधी को 2 साल की जेल की सजा दी जाएगी और उसका नाम यौन उत्पीड़न के दोषियों में दर्ज किया जाएगा. इस बिल को गुरुवार को महारानी एलिजाबेथ II की मंजूरी मिली गई है.
