Upstox की नई पहल: आईपीओ में अब WhatsApp के जरिए कर सकेंगे निवेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ndtv
आइपीओ में अपना पैसा लगाते समय दिक्कतों का सामना करने वाले लोगों की समस्या को दूर करने के लिए ऑनलाइन ब्रोकरेज फर्म ने एक अनोखी पहल की है। ऑनलाइन ब्रोकरेज अपस्टॉक्स ने हालिया कहा कि, वह निवेशकों को आईपीओ में निवेश करने और व्हाट्सएप के माध्यम से डीमैट खाते खोलने की अनुमति देगा। ऐसे में अपस्टॉक्स की यह पहल लोगों की दिक्कतों को दूर करने में काफी सहायक सिद्ध होगी।
