बाइडेन असाल्ट वेपन और हाई कैलिबर मैगजीन पर लगाएंगे प्रतिबंध, हथियार खरीदने की न्यूनतम आयु 18 से 21 करने की मांग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Colorado newsline
बाइडेन ने बढ़ती गोलीबारी की घटनाओं पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस से हथियारों पर प्रतिबंध लगाने, खरीद से पहले बैकग्राउंड जांच को और पुख्ता बनाने और प्रभावी बंदूक नियंत्रण उपायों को लागू करने का आग्रह किया। बाइडेन ने कहा कि "बस, बहुत हो गया!" बकौल बाइडेन, हमें असाल्ट वेपन और हाई कैलिबर वाली मैजजीन पर प्रतिबंध को बहाल करना चाहिए जिसे हमने 1994 में पारित किया था।
