अमेरिका ने अलकायदा सरगना अल जवाहिरी को ड्रोन स्ट्राइक में मार डाला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
अमेरिका ने काबुल में अलकायदा सरगना अल जवाहिरी को ड्रोन स्ट्राइक में मार गिराया। रविवार दोपहर ही जवाहिरी पर ड्रोन स्ट्राइक की गई थी, जिसमें उसकी मौत हो गई। जवाहिरी ने 2011 में अलकायदा के संस्थापक ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद इस आतंकी संगठन की कमान संभाली थी। जवाहिरी अगस्त 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार आने के बाद से ही काबुल में रह रहा था।
