अमेरिका का सीरिया पर ड्रोन हमला, अलकायदा का मास्टरमाइंड अब्दुल हामिद ढेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
अमेरिकी सेना ने उत्तर पश्चिम सीरिया में हवाई हमले कर सीनियर अलकायदा नेता अब्दुल हामिद अल-मटर को मार गिराया है। सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता मेजर जान रिग्सबी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अमेरिकी आर्मी मेजर जान रिग्सबी ने कहा कि आतंकी अब्दुल हामिद अपने साथियों को वैश्विक हमले के लिए प्रशिक्षित कर रहा था। हामिद अपने साथियों के साथ मिलकर 9/11 की तरह हमले की योजना बना रहा था।
