इंडियन नेवी की परमिशन लिए बगैर यूएस नेवी ने भारतीय जलक्षेत्र में किया नौपरिवहन अभियान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इसी सप्ताह हुई एक घटना में अमेरिका के नौसैनिक जहाज़ जॉन पॉल जोन्स ने लक्षद्वीप समूह के नज़दीक 130 समुद्री मील पश्चिम में भारत के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में एक अभियान को अंजाम देने का दावा किया। यह कार्रवाई सात अप्रैल को की गयी ।ख़ास बात यह है कि ऐसा भारत से अनुमति माँगे बिना किया गया। इस घटना की पुष्टि अमेरिकी नौसेना के सातवें बेड़े ने खुद की है।
