प्रतिबंधों का एलान कर बोले बाइडेन- पश्चिम से धन नहीं जुटा सकते पुतिन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
रूस-यूक्रेन के बिगड़ते हालातों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने देश को संबोधित किया। जहां उन्होंने अपने संबोधन में रूस पर अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंखन का आरोप लगाया और नए प्रतिबंधों की घोषणा की। जो बाइडन ने कहा है कि आर्थिक प्रतिबंधों का आशय रूसी सरकार को पश्चिमी देशों से आर्थिक तौर पर अलग-थलग करना है। इससे पहले जर्मनी और ब्रिटेन ने रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाए हैं।
