x

उत्तराखंड में 58 डॉक्टरों के तबादले, सीएमओ, टीबी अधिकारियों का हुआ है तबादला

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Amar ujala

उत्तराखंड चिकित्सा स्वासथ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 58 डॉक्टरों के तबादले करते हुए आदेश जारी किया है। इसके तहत कई जिलों के सीएमओ, टीबी अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। शासन ने एसीएमओ पौड़ी डॉ. कुमार खगेंद्र का तबादल प्रभारी सीएमओ हरिद्वार के पद पर कर दिया है। थलीसैंण सीएचसी से डॉ. नमिता को ज्वालापुर सीएचसी में भेजा गया है। वहीं डॉ. रीता बमोला को प्रेमनगर से बेस अस्पताल कोटद्वार भेजा गया है।