उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे जारी, ऐसे देख सकेंगे रिज़ल्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम आज चार बजे जारी हो गया है। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जा सकते हैं। जो परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके परिणाम की जांच कर सकते हैं।
