एसटीएफ को सौंपा गया उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने जानकारी दी है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले को एसटीएफ को सौंपा गया है. अभी तक 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और जांच में लगभग 50 अभ्यर्थी का पता लगाया गया है जिनको ये पेपर प्राप्त हुए थे। मामले में आगे की जांच जारी है। बता दें न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से ये जानकारी सामने आई है।
