उत्तराखंड बनाएगा देश का पहला जीआई बोर्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
उत्तराखंड में क्षेत्र विशेष में उत्पादित पारंपरिक और जैविक उत्पादों के संरक्षण और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए राज्य भौगोलिक संकेत बोर्ड बनाया जाएगा। बता दें यह देश का पहला बोर्ड होने वाला है। कृषि मंत्री गणेश जोशी की ओर से प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीआई बोर्ड बनाने की घोषणा कर दी है। इस बोर्ड के बनने से स्थानीय उत्पादों को कानूनी संरक्षण भी मिलेगा।
