उत्तरकाशी हिमस्खलन: अब तक 19 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: telegraph india
उत्तरकाशी हिमस्खलन की घटना में अब तक 19 शव बरामद किए गए हैं। हेलीकॉप्टर से शवों को मतली हेलीपैड तक लाया जा रहा है। वहीं, 30 से अधिक बचाव दल तैनात किए गए हैं। माना जा रहा है कि 15 पर्वतारोही अब भी लापता हैं। पर्वतारोही चढ़ाई से लौटते वक्त 17 हजार फुट की ऊंचाई पर द्रौपदी का डांडा द्वितीय चोटी पर मंगलवार को हिमस्खलन की चपेट में आए थे।
