उइगर मुस्लिम उपदेशक उमर हुसैन की शिनजियांग जेल में मौत, पांच साल की हुई थी कैद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चीन के शिनजियांग की एक जेल में सजा काट रहे उइगर मुस्लिम उपदेशक उमर हुसैन की मौत की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुस्लिम उपदेशक की फरवरी में जेल में लिवर कैंसर से मौत हो गई। वह शिनजियांग की एक जेल में पांच साल की सजा काट रहे थे। बता दें, उमर हुसैन को मक्का की तीर्थ यात्रा करने के लिए 2017 में गिरफ्तार किया गया था।
