मुंबई-गोवा रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत सेमी-हाई स्पीड एक्सप्रेस ट्रेन
Kapil Chauhan
News Editor![vande bharat semi high speed express train will run on mumbai goa route vande bharat semi high speed express train will run on mumbai goa route](https://assets.shortpedia.com/uploads/2023/03/04/1677926364.jpg?tr=w-720,ar-3-2,cm-pad_resize,bg-F3F3F3)
Image Credit: Indian Express
रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने महाराष्ट्र के विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल को बताया कि जल्द मुंबई-गोवा मार्ग पर वंदे भारत सेमी-हाई स्पीड एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। जानकारी कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य निरंजन दावखरे ने शेयर की। मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि मुंबई-गोवा रेल मार्ग का विद्युतीकरण पूरा हो गया है और निरीक्षण के बाद नयी ट्रेन सेवा शुरू होगी।