कश्मीर के लाल चौक पर गूंजा वंदे मातरम, लोगों ने तिरंगा फहराकर मनाया आजादी का जश्न
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आज कश्मीर में श्रीनगर के लाल चौक पर जिस जोश और उत्साह के साथ युवाओं ने तिरंगा फहराया। दरअसल, श्रीनगर में तिरंगा फहराना चुनौतीपूर्ण रहा है। इस बार कश्मीर के लोगों ने देश की शान तिरंगे से आतंकवादियों को भी करारा जवाब दिया। कुछ युवाओं ने लाल चौक पर आकर तिरंगा फहराया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए।
