वाराणसी: पक्षी के टकराने के कारण मुख्यमंत्री योगी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
उत्तर प्रदेश में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर को वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के अनुसार, एक पक्षी के टकराने के कारण मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। घटना के बाद योगी सर्किट हाउस वापस लौट आए और बाद में एक सरकारी प्लेन से राजधानी लखनऊ के लिए रवाना हुए। घटना में किसी को कोई चोट आने की कोई खबर नहीं है।