दुनिया में सबसे उम्रदराज क्रिकेटर वसंत रायजी का 100 वर्ष की उम्र में निधन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
पूर्व भारतीय वयोवृद्ध क्रिकेटर वसंत रायजी का 100 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई में आज सुबह अंतिम सांस ली। 1939 में 13 साल की उम्र में रायजी ने दक्षिण मुंबई के बॉम्बे जिमखाना में पहला टेस्ट मैच खेला था। खेल को अलविदा कहने के बाद रायजी ने लेखन की ओर रुख किया और भारतीय क्रिकेट के शुरुआती इतिहास पर कई महत्वपूर्ण किताबें भी लिखीं थीं।