x

रामनगरी में 1200 एकड़ में बनेगी वैदिक सिटी, 30 सालों में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी अयोध्या

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Amar Ujala

रामनगरी के लिए विजन डॉक्यूमेंट 2051 बना। इस काल में अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी बनाने की योजना है। साथ ही रामनगरी में 1200 एकड़ में वैदिक सिटी विकसित की जाएगी। वैदिक सिटी में धार्मिकता के साथ-साथ आधुनिकता का संगम दिखेगा। यहां मठ, मंदिर, ज्योतिष केंद्र सहित 80 देशों के धार्मिक दूतावास का निर्माण प्रस्तावित है। वैदिक सिटी में अयोध्या का वैभव, सभ्यता व संस्कृति का भी प्रत्यक्ष दर्शन होगा।