राजधानी में फिर बढ़ी ठंड, घने कोहरे के बीच सड़कों पर रेंग रहे वाहन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली में ठंड फिर बढ़ी। आज पारा 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रात घना कोहरा था लेकिन सुबह नौ बजे तक थोड़ा कोहरा छटा। आज सुबह साढ़े आठ बजे सफदरजंग में विजिबिलिटी 200 मीटर दर्ज हुई। नोएडा में ठंड और कोहरे की डबल मार देखने को मिली। न्यूनतम पारा 5 डिग्री के आसपास दर्ज हुआ। गाजियाबाद का हाल भी ऐसा ही रहा। गुड़गांव में पारा 8 डिग्री के आसपास रहा।
