वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर वीर सावरकर सेतु हुआ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Wikipedia
मुंबई के वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर वीर सावरकर सेतु कर दिया। वहीं, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का भी नाम बदला गया। अब ये अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति सेतु के नाम से जाना जाएगा। बुधवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में इस पर फैसला लिया गया। इस बैठक में महाराष्ट्र राज्य में 700 जगहों पर हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे क्लीनिक शुरू करने का भी फैसला लिया गया।