11 और 12 जून को हरिद्वार में होगी विहिप की बैठक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The print
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक 11 और 12 जून को निष्काम सेवा ट्रस्ट भूपतवाला में होगी। इसमें देश के शीर्ष 300 से अधिक संत और महात्मा शामिल होंगे। श्रीपंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन के महंत रघुमुनि, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि, श्रीमहंत रविंद्रपुरी, श्रीमहंत महेशपुरी, श्रीमहंत शिवशंकर गिरी, जसविंदर सिंह शास्त्री, महंत दामोदर दास, आचार्य महामंडलेश्वर विशोक आनंद भारती, आचार्य महामंडलेश्वर बालकानंद गिरि आदि बैठक में आएंगे।
