लखनऊ पहुंचा पीड़िता का परिवार, सवा 2 बजे हाईकोर्ट में होगी सुनवाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हाथरस में बिटिया के साथ हुई हैवानियत के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में सुनवाई के लिए आज करीब 11 बजे पीड़िता का परिवार लखनऊ पहुंचा। मामले में लापरवाही बरतने वाले अफसरों से भी पूछताछ होगी। लखनऊ पीठ के समक्ष दोपहर बाद सवा 2 बजे सुनवाई शुरू होगी। जांच की कमान हाथ में लेने वाली सीबीआई ने रविवार को मामले में एक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की
