बाढ़ के पानी में डूबकर रिपोर्टिंग करते चांद नवाब का वीडियो वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पाकिस्तान में बाढ़ के पानी में गर्दन तक डूबकर रिपोर्टिंग करते चांद नवाब का एक वीडियो इन दिनों खासा वायरल हो रहा है। वीडियो में चांद नवाब बोल रहे हैं कि, "पानी का बहाव तेज़ होता जा रहा है। अचानक यह बरसाती नाला आ गया था। जिसकी वजह से मैं फंस गया।" गौरतलब है कि, पाकिस्तान में बाढ़ से अब तक 1,130 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
