ग्रामीणों ने दबोचे लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी, एक दहशतगर्द भाजपा IT सेल का प्रमुख
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शनिवार रात को ग्रामीणों ने अद्भुत साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को पकड़ लिया। इन दोनों आतंकियों की पहचान तालिब हुसैन शाह और फैजल अहमद डार के तौर पर हुई है। मामले में सबसे अधिक चौंकाने वाली बात ये है कि तालिब हुसैन की जम्मू-कश्मीर के भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें हैं और वह जम्मू में पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चे की IT सेल का प्रमुख रह चुका है।