दिल्ली में प्लास्टिक नियमों के उल्लंघन पर होगी एक लाख रुपये या पांच साल तक की सजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली में आज से एसयूपी के नियम उल्लंघन को लेकर कार्रवाई शुरू होगी। इसके तहत उल्लंघन करने वाली इकाई को बंद किया जाएगा। वहीं, एक लाख रुपये या पांच साल तक की सजा का प्रावधान है। दिल्ली सरकार की 48 टीमें अलग-अलग इलाकों में औचक निरीक्षण करेंगी। प्लास्टिक को लेकर सरकार ने नियंत्रण कक्ष का भी गठन किया है। यहां प्लास्टिक नियम उल्लंघन से जुड़ी शिकायतों को दर्ज किया जाएगा।
