अहमदनगर में भड़की हिंसा, पथराव में 8 पुलिसकर्मी घायल; अकोला में इंटरनेट बंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
अहमदनगर जिले के शेवगांव मे बीती रात एक धार्मिक यात्रा के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि हिंसा और जमकर पत्थरबाजी हुई। पथराव से कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। वहीं, 8 पुलिसकर्मी भी घायल बताए जा रहे हैं। हालात को देखते हुए शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया।