x

मणिपुर में फिर से भड़की हिंसा, उग्रवादियों और ग्रामीणों के बीच गोलीबारी में 9 लोग घायल

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: news8plus

हिंसा प्रभावित मणिपुर में इंफाल ईस्ट जिले के खामेनलोक क्षेत्र में उग्रवादियों तथा ग्रामीण स्वयंसेवकों के बीच सोमवार देर रात तक हुई गोलीबारी में 9 और लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पहले 3 लोगों के घायल होने की खबर थी। हालांकि, दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी जारी रहने के कारण घायलों की संख्या बढ़ गई। अब दोनों ही पक्ष पीछे हट गए हैं।