झारखंड के हजारीबाग में हिंसा, एक युवक की मौत, कई दुकानों में आगजनी, इंटरनेट बंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
झारखंड के हजारीबाग में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसा हुई। यहां बरही और कोडरमा में दो पक्ष आपस में भिड़े। झड़प में समुदाय विशेष के एक युवक की मौत हुई। तब से राज्य में कई जगह हिंसा हुई। वहीं हजारीबाग, कोडरमा, चतरा और गिरिडीह में इंटरनेट सेवा अगले आदेश तक बंद हुई। 27 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। परिजनों ने मुआवजे की मांग के साथ सड़क जाम की।