असम-मेघालय बॉर्डर पर हिंसा, फॉरेस्ट ऑफिस में जमकर तोड़फोड़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: assam tribune
असम-मेघालय बॉर्डर पर फिर हिंसा भड़कने की खबर आई है। अधिकारियों ने आज बताया कि मेघालय के ग्रामीणों के एक समूह ने असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में एक वन कार्यालय में तोड़फोड़ की है और आग लगा दी। कल पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प में 6 लोगों की मौत हुई थी। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया।
