x

अग्निपथ को लेकर जौनपुर में हिंसक प्रदर्शन, 711 आरोपियों पर मुकदमा, 50 गिरफ्तार

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Economic Times

अग्निपथ सेना भर्ती योजना के खिलाफ जौनपुर में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 711 उपद्रवियों पर हत्या की कोशिश, लूट, आगजनी, बलवा जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसमें से 125 आरोपी नामजद और 586 अज्ञात हैं। पुलिस ने 50 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसमें लाइन बाजार से चार, सिकरारा से 32 और बदलापुर थाना क्षेत्र में 14 लोग शामिल हैं।