अग्निपथ योजना के विरोध में हिंसक प्रदर्शनों से रेलवे को हुआ करोड़ों का नुकसान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
'अग्निपथ' योजना के खिलाफ देश के कई राज्यों में विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। बिहार और यूपी समेत देश के कई राज्यों में सरकारी संपत्तियों को नुकसान हुआ। जिसमें ट्रेनों को व्यापक स्तर पर नुकसान हुआ। 12 लाख लोगों को यात्रा रद्द करनी पड़ी। 120 मेल ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द हुईं। डेढ़ लाख यात्रियों को बीच रास्ते में ट्रेन छोड़नी पड़ी। करीब 70 करोड़ रुपए का यात्रियों को रिफंड दिया गया।
