ईशनिंदा को लेकर कराची में हिंसक प्रदर्शन, हिरासत में 27 कर्मचारी, सैमसंग ने मांगी माफी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग द्वारा कथित तौर पर ईशनिंदा किए जाने को लेकर कराची के स्टार सिटी मॉल में उग्र लोगों ने हिंसक प्रदर्शन व तोड़फोड़ की। पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी को लेकर सैमसंग पाकिस्तान के 27 कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है। कंपनी ने बयान जारी कर माफी मांगी है। दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने बयान में कहा है कि वह धार्मिक मामलों में तटस्थता बनाए रखती है।
