वीरेंद्र सहवाग की पत्नी ने दर्ज करवाई एफआईआर, हुई 4.5 करोड़ की धोखाधड़ी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
वीरेद्र सहवाग की पत्नी आरती ने हाल ही में अपने बिजनेस पार्टनर के खिलाफ 4.5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज करवाई है।आरती का कहना है कि उनके बिजनेस पार्टनर ने उनके फर्जी हस्ताक्षर के जरिये 4.5 करोड़ रुपये का लोन लिया है। आरती ने पुलिस में इसकी शिकायत एक महीने पहले दर्ज करवाई थी, जांच के बाद अब इस पर FIR लिखी गई है।