गूगल CEO और पीएम मोदी की वर्चुअल मीटिंग, 75,000 करोड़ का निवेश करेगी कंपनी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
प्रधानमंत्री मोदी ने गूगल के CEO सुंदर पिचाई के साथ आज वर्चुअल मीटिंग की। इसकी जानकारी पीएम ने ट्वीट के जरिए दी। साथ ही गूगल ने भारत में 75,000 करोड़ रुपए के निवेश की भी बात कही। मोदी ने लिखा, 'आज सुबह सुंदर पिचाई के साथ एक सफल बातचीत हुई। हमने भारत के किसानों, युवाओं और उद्यमियों के जीवन को बदलने के टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।'