पुतिन से बगावत के बाद पहली बार दिखे वैगनर चीफ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Lavocedinewyork
रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर के चीफ येवगेनी प्रिगोजिन पुतिन के खिलाफ विद्रोह करने के बाद पहली बार नजर आए। बुधवार को उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपने लड़ाकों का बेलारूस में स्वागत किया। उन्होंने कहा- वैगनर अब यूक्रेन जंग में हिस्सा नहीं लेगा। उन्होंने अपने लड़ाकों को अफ्रीका के लिए नए सफर की शुरुआत करने का आदेश दिया। 23 जून को वैगनर ग्रुप ने रूस के खिलाफ विद्रोह की घोषणा की थी।