वांछित अपराधी ने दोस्त के परिवार पर ही बरसाईं गोलियां, कांस्टेबल समेत 3 की मौत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
राजस्थान के भरतपुर में शनिवार रात को हुए तिहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। यहां शराब पीने के दौरान हुए मामूली से झगड़े को लेकर एक वांछित अपराधी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने दोस्त के परिवार पर ही अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में पुलिस में काम करने वाले दोस्त के पिता समेत तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है।