बढ़ते कोविड के मामलों के बीच पांच राज्यों के लिए चेतावनी जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Livemint
बढ़ते कोविड के मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने पांच राज्यों के लिए चेतावनी जारी की। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र और मिजोरम की सरकारों को चिट्ठी लिखी है। इसमें स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों से सतर्कता बढ़ाने और संक्रमण की दर बढ़ने के कारणों की गंभीरता से जांच करने को कहा है। गुजरात में एक व्यक्ति के XE वैरिएंट से संक्रमित होने की जानकारी मिली।
