x

आज नौसेना में शामिल होगा जंगी जहाज INS विशाखापट्टनम, समुद्र में खोद देगा दुश्मनों की कब्र

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

आज (रविवार को) समुद्र में भारत के सबसे शक्तिशाली युद्धपोत INS विशाखापट्टनम को भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा. INS विशाखापट्टनम की कमीशनिंग समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे. ये युद्धपोत आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए युद्ध के लिए बनाया गया है. बता दें कि INS विशाखापट्टनम को मुंबई के मझगांव डॉकयार्ड में बनाया गया है. इस युद्धपोत की सबसे खास बात है कि 75 फीसदी हिस्सा पूरी तरह से स्वदेशी है.